महाराष्ट्र विधानमंडल लोक लेखा समिति में, विधायक डॉ. परिणय फुके की नियुक्ति..

843 Views
प्रतिनिधि।
भंडारा: महाराष्ट्र विधानमंडल की लोक लेखा समिति के सदस्य के रूप में विधायक डॉ. परिणय फुके को चुना गया है। समिति की 2 फरवरी को मुंबई में बैठक आयोजित की गई है।
   लोक लेखा समिति विधानमंडल की महत्वपूर्ण वित्तीय समितियों में से एक है। लोक लेखा समिति में, समिति प्रमुख विधायक सुधीर मुनगंटीवार सहित 26 सदस्यों का चयन किया गया। इसमें भंडारा-गोंदिया विधान परिषद क्षेत्र के विधायक डॉ. परिणय फुके उनमें से एक हैं।
   समिति का कार्य गोपनीय है। इसलिए, उनके कार्य की रिपोर्ट तब तक नहीं खोली जा सकती, जब तक कि इसे सदन में प्रस्तुत नहीं किया जाता, या सदन में सवाल उठाए नही जा सकता। ऐसी महत्वपूर्ण समिति पर, डॉ.फुके को नियुक्त किया गया है।

Related posts