इंग्लैंड से नागपुर लौटा युवक पॉजिटिव, गोंदिया में भी उसके संपर्क आये लोग पॉजिटिव….लंदन से गोंदिया लौटा एक और युवक..आज होंगी कोरोना टेस्ट

4,843 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया। पुणे की एक कंपनी में जॉब करने वाला नागपुर निवासी युवक कुछ दिन पूर्व ही इंग्लैंड से नागपुर पहुँचा था। उस युवक को लौटने के बाद होम क्वारण्टाइन किया गया था, परंतु युवक द्वारा 7 दिन बाद कोरोना टेस्ट कराने में वो पॉजिटिव पाया गया। उसके संपर्क में घर के लोगो के अलावा गोंदिया के भी कुछ लोग पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि ये पुष्टि नागपुर के माध्यम से हुई जिसकी जांच डॉक्टरों द्वारा गोंदिया में की जानी है।
   एक दूसरी जानकारी गोंदिया के डॉक्टरों द्वारा सामने आयी है। गोंदिया निवासी एक युवक हाल ही में लंदन से गोंदिया लौटा है जिसे होम क्वारंटाइन किया गया था। गौरतलब है ब्रिटेन सहित अन्य देशों में कोरोना का दूसरा स्ट्रेन सामने आने से सरकार ने बाहर से आने वालों की कोरोना टेस्ट जारी कर दी है। वही ब्रिटेन से आने वाली विमान सेवाओं को रद्द कर दिया गया है।
   लंदन से गोंदिया लौटे युवक की आज कोरोना टेस्ट किये जाने की जानकारी सामने आयी है। नए स्ट्रेन के सामने आने से ये रिपोर्ट पुणे के प्रयोगशाला भेजी जा सकती है।

Related posts