कल 25 दिसंबर को रद्द रहेगी गोंदिया की जीवनदायिनी महाराष्ट्र एक्सप्रेस…

464 Views

कल 25 दिसंबर को रद्द रहेगी गोंदिया की जीवनदायिनी महाराष्ट्र एक्सप्रेस…

आज 24 को कोल्हापुर से गोंदिया आने महाराष्ट्र एक्सप्रेस भी रद्द..

प्रतिनिधि।
गोंदिया: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा कुछ अपरिहार्य परिचालन कारणों के चलते यात्रियों के लिए जीवनदायिनी कहलाने वाली गोंदिया-कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस (1040) आज 24 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड-इगतपुरी-पनवेल-लोणावला  -पुणे रेल मार्ग से परिवर्तित होकर गुजरेगी।
   इसके अलावा कोल्हापुर से 23 दिसंबर को छूटने वाली गाड़ी कोल्हापुरगोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस (1039) रद्द कर दी गई है। इस वजह से यह गाड़ी 24 दिसंबर को गोंदिया स्टेशन पर नहीं आएगी।
इसी प्रकार 25 दिसंबर को गोंदिया से प्रस्थान करने वाली गोंदियाकोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस (1040) रद्द की गई है। यह जानकारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक द्वारा जारी कर यात्रियों को हुई असुविधा हेतु खेद व्यक्त किया है।

Related posts