महाराष्ट्र सरकार के केबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे कल 21 दिसंबर को गोंदिया में…, प्रथम आगमन को लेकर शिवसेना द्वारा जोरदार तैयारी…

436 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार में केबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी शिवसेना के दिग्गज नेतृत्व एकनाथ शिंदे का कल सोमवार 21 दिसम्बर को प्रथम आगमन गोंदिया में होने जा रहा है।
    बता दे कि, एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार में नगर विकास व सार्वजनिक बांधकाम ‘उपक्रम’ मंत्री है वही ठाणे व गड़चिरोली जिले के पालकमंत्री। इसके साथ ही उन्हें गोंदिया जिले में शिवसेना द्वारा संपर्क मंत्री की भी जिम्मेदार दी गई है।
     श्री ना. शिंदे के प्रथम गोंदिया आगमन को लेकर जिला शिवसेना द्वारा जोरदार तैयारियां की जा रही है।शिवसेना जिला प्रमुख मुकेश शिवहरे ने जानकारी दी कि, माननीय मंत्री श्री शिंदे जी का दोपहर 1 बजे हवाई मार्ग से बिरसी विमानतल पर आगमन होंगा। यहां उनके आगमन पर शिवसेना पदाधिकारियो द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। पश्चात गोंदिया शहर स्थित द गेटवे होटल में आकर कुछ देर रुककर शहर के इसरका भवन, दुर्गा चौक में आयोजित ग्राम पंचायत चुनाव के संदर्भ में पदाधिकारियों व पक्ष कार्यकर्ताओ की समीक्षा बैठक में उपस्थित रहेंगे व सम्बोधित करेंगे।
    शिवहरे ने कहा गेटवे होटल से शहर आगमन पर उनका शिवसेना द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सभी शिवसेना, युवासेना, महिला आघाडी, शिक्षक सेना, कामगार सेना के पदाधिकारी व शिवसैनिको को उपस्थित रहने का आव्हान जिला शिवसेना प्रमुख मुकेश शिवहरे ने की।

Related posts