गोंदिया: ज्योति स्नान महोत्सव के लिए दतिया रवाना हुए 400 से अधिक श्रद्धालु, VSS ग्रुप ने रेलवे स्टेशन पर किया शाल पहनाकर स्वागत

108 Views

 

गोंदिया। मध्य प्रदेश के दतिया में आयोजित ज्योति स्नान महोत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्घालु छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में 400 से अधिक श्रद्धालु आज दतिया के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर VSS ग्रुप द्वारा गोंदिया रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर VSS ग्रुप के संस्थापक विनोद (गुड्डू) चांदवानी, सचिव सुनील संभवानी, प्रकाश कोडवानी, गोविन्दराम खटवानी,गगन मखीजा, रामचंद चुगवानी सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VSS ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा दतिया रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को शाल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनकी मंगलमय एवं सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर ज्योतिन वारे साईं के पावन दर्शन एवं आशीर्वाद से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे, ऐसी मंगलकामना की गई।

श्रद्धालुओं में ज्योति स्नान महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।

Related posts