गोंदिया: मुरदोली गेट खुलते ही चार बाघों के दर्शन, झूम उठे सैलानी, सोशल मीडिया पर शेयर की रील..

395 Views
गोंदिया: जिले में नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व (NNTR) का पर्यटकों के लिए मुरदोली गेट, 1 मई से शुरू किया गया है। जंगल सफ़ारी के लिए इस गेट के खुलने से प्रयटकों में इजाफा देखा जा रहा है। खास बात ये रही कि पहले ही दिन पर्यटकों को बाघ देखने का मौका मिला।
आज रविवार, 3 मई को, तीसरे दिन एक ही दिन में चार बाघ एक साथ दिखाई दिए। इस पल को देखकर पर्यटकों के बीच खुशी का ठिकाना न रहा। जंगल सफारी के दौरान अन्य वन्यजीव तो दिखते है पर बाघ देखना सबका नसीब नही होता। बाघ न दिखने पर पर्यटक नाराज हो जाते है।
मुरदोली गेट से पर्यटकों की एंट्री पर्यटकों को अब बाघ के दर्शन से लुभा रही है। रविवार को एकसाथ चार बाघ दिखने से पर्यकटो ने खुशी जाहिर की और अपनी खुशी को वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर जाहिर की।

Related posts