GONDIA: नशे में जकड़ रहा गोंदिया, गांजा और मेफेड्रोन ड्रग्स सहित नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई..

239 Views

तीन कार्रवाई में 6 लाख रुपयों का माल जब्त, 7 लोगों पर मामला दर्ज

क्राइम रिपोर्टर।
गोंदिया। शहर इन दिनों नशे में जकड़ता नजर आ रहा है। नशे के चलते आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी नशे और इससे बढ़ते अपराधों को रोकने पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर कर रही है।
एसपी गोरख भामरे के कड़े निर्देशों पर अमल करते हुए पुलिस एक्टिव मोड पर नशे के सौदागरों पर एक के बाद एक धड़ाकेबाज कार्रवाई कर रही है, जिससे पूरा शहर हिल गया है वही नशे के सौदागरों पर शामत आ गई है। इन कार्रवाई में बड़े पैमाने पर गांजा एवं मेफेड्रोन (MD ड्रग्स) क्रिस्टल पाउडर पुलिस को बरामद हुआ है। पुलिस ने तीन मामलों में 7 आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच टीम ने पहली कार्रवाई 29 अप्रैल 2026 को शहर के सुंदर नगर में अंजाम दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि इमरान मुश्ताक शेख उम्र 30 वर्ष नामक युवक नशीला पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम ने इमरान के घर पर छापामार कार्रवाई, जिसमें पुलिस को घर पर रखा 2 किलो 70 ग्राम, गीला-सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा, बिक्री की नकद रकम व मोबाइल ऐसा कुल 76 हजार का माल जब्त किया। पूछताछ में इमरान ने बताया कि उसने ये गांजा बसंत नगर निवासी गोविंद अग्रवाल से खरीदा। पुलिस ने इमरान, गोविंद अग्रवाल और उसके कार चालक पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया।
इसी तरह 30 अप्रैल को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि भीमनगर ग्राउंड से मढ़ी चौक के बीच दो युवक काली मोपेड से नशे की तस्करी हेतु खेप ले जा रहे है। शहर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर दो युवकों प्रेमलाल सुरजलाल वर्मा 44 वर्ष, अभिषेक विनोदसिंह चंदेल उम्र 23 वर्ष को काले कलर की मोपेड के साथ दबोचा। उनकी झड़ती में पुलिस को 2 किलो 200 ग्राम गीला-सूखा गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये गांजा उन्होंने गणेश नगर निवासी रूपेश सहारे से खरीदा किया है। पुलिस ने गांजा व मोपेड सहित कुल 84 हजार का माल जब्त कर एनडीपीएस के तहत शहर थाने में मामला दर्ज किया।
इसी तरह तीसरी कार्रवाई खतरनाक एमडी ड्रग्स की बिक्री पर पुलिस द्वारा शास्त्री वार्ड, संजयनगर, गोविंदपुर में शहर पुलिस द्वारा की गई। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि असलान उर्फ बाबू इकबाल खान नामक युवक एमडी ड्रग्स की बिक्री कर नशे का व्यापार कर रहा है। पुलिस टीम ने असलान उर्फ बाबू के घर पर दबिश देकर उसके घर के बेडरूम में एक पेटी के अंदर स्टील के डिब्बे में छुपाकर रखा, मेफेड्रोन क्रिस्टल पाउडर (एमडी ड्रग्स) को बरामद करने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने बाबू के घर से 19.7 ग्राम एमडी ड्रग्स जिसकी अंदाजीत किमन्त 4 लाख 23 हजार एक 10 हजार का मोबाईल ऐसा कुल 4 लाख 33 हजार का माल जब्त किया। पुलिस के अनुसार 1 ग्राम एमडी ड्रग्स की किंमत 22 हजार रुपये है। पुलिस ऐसे नशे के सौदागरों को ढूंढकर सलाखों के पीछे धकेलेने का कार्य कर रही है और शहर को नशामुक्त रखने का प्रयास कर रही हैं।

Related posts