गोरेगाँव: घर में घुसकर 55 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या, अज्ञात हत्यारों की जाँच में जुटी पुलिस..

1,104 Views
गोंदिया। 02 मई
जिले के गोरेगाँव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसगाव में एक व्यक्ति की उसके घर के भीतर घुसकर निर्मम हत्या किए जाने की घटना सामने आने से पूरा गोरेगाँव दहल गया है। अज्ञात हत्यारों ने इस घटना को बुधवार और गुरुवार की रात अंजाम देने की जानकारी है।
इस घटना में मृतक का नाम 55 वर्षीय ढिवरु इसन इडपाचे, निवासी मसगाव बताया गया है। गोरेगाँव पुलिस को खबर मिलते ही पुलिस टीम ने अज्ञात हत्यारो के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है।
वारदात की जानकारी के अनुसार मृतक के घर में घटना वाली रात मृतक व उसकी वृद्ध माँ ही थे। जबकि उसकी पत्नी, चाचा के घर सड़क अर्जुनी तहसील स्थित मुंडरिटोला शादी समारोह में गई हुई थी। इसी तरह मृतक के घर के पास ही एक शादी समारोह का आयोजन भी आयोजित था।
इसी 1 और 2 मई की रात ढिवरु इसन इडपाचे की किन्ही अज्ञात हत्यारों ने घर में घुसकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। अज्ञात हत्यारों ने मृतक के मुँह, आंख, सिर, छाती पर वार कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या होने की खबर की जानकारी 2 मई की सुबह मृतक की माँ के संज्ञान में आने पर ये खबर पूरे गाँव में आग की तरह फैल गई।
आखिर इस हत्या की वारदात को किसने अंजाम दिया और किन कारणों पर हुई, बहरहाल इस जाँच पर गोरेगाँव पुलिस मुस्तैदी से जांच पर जुटी है।
पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, एसडीपीओ विवेक पाटील, के मार्गदर्शन में गोरेगाँव पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक अजय भुसारी फिर्यादि सौ. धनवंता ढिवरु इडपाचे उम्र 51 वर्ष की शिकायत पर इस मामले की जांच कर रहे है।

Related posts