महायुति में शामिल “चाबी” चुनाव प्रचार रैली से नदारद…

107 Views

 

नजर आये शिवसेना, एनसीपी और भाजपा नेता के साथ कार्यकर्ता…

गोंदिया। आज गोंदिया शहर में भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा, एनसीपी, शिवसेना, विधायक विनोद अग्रवाल की चाबी संगठन, आठवले, कवाड़े गुट के संयुक्त महायुति के उम्मीदवार सुनील मेंढे के चुनाव प्रचारार्थ गोंदिया शहर में निकली विशाल प्रचार रैली ने मतदाताओं से हाथ जोड़कर उम्मीदवार के जीत के लिए आशिर्वाद मांगा।
इस चुनाव रैली में भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन एवं शिवसेना के जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे संयुक्त रूप से सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ नजर आए।
जबकि इस विशाल चुनावी रैली में महायुति का घटक दल चाबी संगठन नजर नही आया। चाबी के विधायक और अन्य पदाधिकारी नजर नहीं आये। चाबी के नजर न आने पर ऐसा लगता है मानो अभी भी दल मिले है पर दिल नही मिल पाए है।
हालांकि कल उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की गोंदिया शहर में होने वाली जनसभा हेतु चाबी की ओर से जमकर प्रचार सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। पर गोंदिया की रैली में दिखाई नहीं देने से चर्चा का बाजार गर्म है।

Related posts