प्रथम शिक्षिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की सब्जी विक्रेता संघ ने सब्जीमंडी में मनाई जयंती..

256 Views
गोंदिया। भारत की पहली महिला शिक्षिका, नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता, महान समाजसेविका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की 03 जनवरी को 193वीं जयंती निमित्त शहर के सब्जी मंडी परिसर पर सब्जी विक्रेता संघ द्वारा हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गई।
महात्मा ज्योतिबा फुले सब्जी विक्रेता संघ पदाधिकारीयों एवं संघ के मार्गदर्शक शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र अभिवादन किया।
इस अवसर पर संघ के मार्गदर्शक मुकेश शिवहरे ने क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों की गाथा सबके समक्ष रखी। महिलाओं के हक के लिए कैसे शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाया, गलत परंपराओं का विरोध किया इसकी जानकारी दी।
इस जयंती कार्यक्रम के दौरान सब्जी विक्रेता संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला व उनका स्मरण किया।
कार्यक्रम में मुकेश शिवहरे, राजू नागरिकर, गोपी बनकर, राजेश येटरे, संदीप उन्दिरवाड़े, विनोद नागरिकर, भीमराज नंदेश्वर, वीरेंद्र साखरे, राजू सोनवाने, नरेश उजवने, पप्पू ठाकुर, इस्माइल भाई, अंजुबाई, बलराम, दुर्गाजी, मंजुबाई सहित अनेक सब्जी विक्रेता संघ के पदाधिकारी व नागरिकों की उपस्थिति रही।

Related posts