गोंदिया जिप के नवनियुक्त सीईओ जेनित चंद्रा दोन्तुला का पंचायत समिति में भव्य स्वागत, विकास कार्यों पर हुई सकारात्मक चर्चा

230 Views गोंदिया, प्रतिनिधि। गोंदिया जिला परिषद के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री जेनित चंद्रा दोन्तुला ने आज पहली बार गोंदिया पंचायत समिति का दौरा किया। उनके आगमन पर पंचायत समिति के सभापति मुनेश रहांगडाले ने पुष्पगुच्छ देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। दौरे के दौरान सीईओ श्री दोन्तुला ने पंचायत समिति के सभापति मुनेश रहांगडाले एवं अधिकारियों के साथ भेंट कर तालुका में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान ग्रामीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों में गति लाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक…

Read More

11 व 12 जुलाई को सांसद प्रफुल्ल पटेल दो दिवसीय दौरे पर, भंडारा व गोंदिया में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

164 Views  गोंदिया/भंडारा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित दादा) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रफुल पटेल 11 एवं 12 जुलाई को भंडारा और गोंदिया जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे महायुति की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। दौरे के प्रथम दिन 11 जुलाई (शनिवार) को दोपहर 1:00 बजे सांसद प्रफुल पटेल भंडारा स्थित लक्ष्मी सभागृह (जे. एम. पटेल महाविद्यालय के सामने) में आयोजित महायुति के भव्य सत्कार समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन सहित महायुति के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी…

Read More

नवनिर्वाचित सांसद राजेंद्र जैन पहुंचे कामठा के संत श्री लहरीबाबा आश्रम, समाधि व शिवमंदिर में टेका माथा..

330 Views  गोंदिया, 9 जुलाई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य राजेंद्र जैन ने आज गुरुवार, 9 जुलाई को संत श्री लहरीबाबा आश्रम संस्थान (मध्यकाशी), कामठा को भेंट दी, जहाँ संस्थान के अध्य्क्ष संत श्री तुकडया बाबा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जैन ने संत श्री लहरी बाबा की “समाधि” एवं शिव मंदिर पर माथा टेका एवं पूजा अर्चना की , उन्होंने तुकडया बाबा का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने आश्रम कैंपस का भी दौरा किया और वहाँ चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। जैन…

Read More

भंडारा में 11 को महायुति द्वारा नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद एवं विधान परिषद सदस्य का भव्य सत्कार समारोह

792 Views भंडारा, प्रतिनिधि। भंडारा एवं गोंदिया जिला महायुति की ओर से हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा तथा भंडारा-गोंदिया के विधान परिषद चुनाव में महायुति के उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन एवं नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य अविनाश ब्राह्मणकर के सम्मान में भव्य सत्कार समारोह का आयोजन किया गया है। यह सम्मान समारोह शनिवार, 11 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजे लक्ष्मी सभागृह (जे. एम. पटेल के समीप), भंडारा में आयोजित होगा। समारोह का उद्घाटन महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रफुल पटेल करेंगे। कार्यक्रम में भंडारा जिले के पालकमंत्री…

Read More

गोंदिया जिला सहकारी मंडल के संचालक मंडल के चुनाव में मुकेश शिवहरे निर्विरोध निर्वाचित हुए..

463 Views गोंदिया. गोंदिया जिला सहकारी मंडल मर्यादित, गोंदिया के संचालक मंडल के वर्ष 2026-2031 के चुनाव में विभिन्न मतदाता संघों से कई उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं. महाराष्ट्र सहकारी संस्था (समिति निर्वाचन) नियम, 2014 के नियम 32 के तहत निर्वाचन अधिकारी द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा की गई. इनमें मुकेश महेशजी शिवहरे भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संबंधित मतदाता संघों में प्रत्येक पद के लिए केवल एक-एक वैध नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.…

Read More