GONDIA: ‘वोट चोरी’ के आरोपों से गरमाई सियासत, 1 नवंबर को दिल्ली कूच की तैयारी

375 Views ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस का गोंदिया में हुंकार; यम्मी याग्निक बोलीं—मताधिकार की रक्षा के लिए निर्णायक लड़ाई गोंदिया, 26 अक्टूबर। देश में मतदाता सूची और कथित तौर पर बड़े पैमाने पर वोटों के विलोपन को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपना राजनीतिक मोर्चा तेज कर दिया है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़ा गंभीर सवाल बताते हुए 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम के तहत विशाल मोर्चे का ऐलान किया…

Read More

मासूम से हैवानियत, आरोपी को दो मामलों में सजा, एक में उम्रकैद

494 Views 9 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट का कड़ा फैसला, नाबालिग से छेड़छाड़ व धमकी के दूसरे मामले में भी दोषी करार गोंदिया, 23 अक्टूबर। प्रतापगढ़ (ता. अर्जुनी मोरगांव, जि. गोंदिया) निवासी उमेश राजू रामटेके (36) को दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में दोषी ठहराते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय, DJ-3 ने सजा सुनाई है। इनमें सबसे गंभीर मामले में आरोपी को अपनी ही 9 वर्षीय बेटी के साथ यौन अत्याचार के अपराध में POCSO Act की धारा 6 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई…

Read More

नागपुर विभाग स्नातक सीट पर कल मतदान, 2.55 लाख मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों का भाग्य

274 Views छह जिलों में 445 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग, 38 उम्मीदवार मैदान में; मतदान दल सुरक्षा के बीच रवाना नागपुर, 22 अक्टूबर। महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर अब सियासी मुकाबला मतदान के निर्णायक दौर में पहुंच गया है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को नागपुर विभाग के छह जिलों में मतदान होगा। चुनाव को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह मुस्तैद है और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए तमाम…

Read More

नागपुर स्नातक सीट पर ‘कौन कितने पानी में’ की जंग!

674 Views कोहले के लिए विनोद अग्रवाल तो वंजारी के लिए गोपालदास अग्रवाल मैदान में- गोंदिया में भी ‘हम किसी से कम नहीं’ की सियासी रस्साकशी गोंदिया। नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव का मतदान 23 अक्टूबर को होने जा रहा है और इसके ठीक पहले कांग्रेस आघाड़ी तथा भाजपा महायुति के बीच सियासी रस्साकशी अपने चरम पर पहुंच गई है। चुनाव भले ही स्नातक मतदाताओं का हो, लेकिन मैदान में उतरे दिग्गजों को देखकर मुकाबला किसी बड़े विधानसभा चुनाव से कम नजर नहीं आ रहा। भाजपा उम्मीदवार…

Read More

गोंदिया: DRUCC में चौथी बार विनोद चांदवानी (गुड्डू) एवं दूसरी बार हरीश घनश्याम अग्रवाल को मिली जिम्मेदारी

459 Views  गोंदिया। रक्त मित्र विनोद चांदवानी (गुड्डू) को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) में चौथी बार तथा हरीश घनश्याम अग्रवाल को दूसरी बार सदस्य नियुक्त किए जाने पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों, समाज के गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों के प्रति हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनोद चांदवानी (गुड्डू) एवं हरीश घनश्याम अग्रवाल ने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। वे रेल यात्रियों की समस्याओं को रेलवे प्रशासन के समक्ष…

Read More