बहन को जीजा दे रहा था यातनाएं, साले ने सुपारी देकर जीजा को उतारा मौत के घाट..

1,947 Views पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी सहित 3 आरोपी नैनपुर से गिरफ्तार, गोंदिया | क्राइम रिपोर्ट गोंदिया जिले के कारंजा निवासी अनमोल वसंत रंगारी (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मृतक द्वारा अपनी पत्नी को लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दिए जाने से नाराज होकर उसके साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026…

Read More

गोंदिया में मकोका की दहशत से थर्राया गुटखा, खर्रा व्यापार, शौकीन भटक रहे गली-गली..

2,417 Views क्राइम रिपोर्टर। गोंदिया। अन्न व औषध विभाग (एफडीए) के आयुक्त तुकाराम मुंढे के अवैध व्यापार पर जारी तालाबंदी से पूरा महाराष्ट्र थर्राया हुआ है। धड़ाधड़ हो रही कार्रवाई से गुटखा, खर्रा, तम्बाकू व्यवसाय बिक्री के छोटे बड़े व्यवसायी दहशत में है। महाराष्ट्र के अन्न व औषध प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे के राज्य में गुटखा, तंबाकू और निकोटीन युक्त पान मसाले के अवैध व्यापार, उत्पादन और भंडारण को रोकने के लिए उठाये गए सख्त कदम से पूरा सिस्टम हिल गया है।मकोका (MCOCA) कानून के तहत सीधी कार्रवाई के आदेश देने…

Read More

रावणवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध सुगंधित तंबाकू निर्माण व भंडारण का मिला जखीरा, 15.48 लाख रुपये का माल जब्त

881 Views  गोंदिया | प्रतिनिधि रावणवाड़ी पुलिस स्टेशन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से सुगंधित तंबाकू का भंडारण एवं परिवहन किए जाने के मामले का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में लगभग 15 लाख 48 हजार 100 रुपये मूल्य का माल एवं वाहन जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 जून 2026 को पुलिस स्टेशन रावणवाड़ी के सहायक पुलिस निरीक्षक शशिकिरण नावकार, पुलिस हवलदार गिरीष पांडे, पुलिस नायक सुशील मलेवार एवं पुलिस शिपाई हितेश लांजेवार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान रात लगभग 11:45 बजे पुलिस हवलदार गिरीष…

Read More

ऑपरेशन नार्कोस: ट्रैन की बोगी के टॉयलेट छत पर चेकिंग में मिला 4 लाख मूल्य का गांजा..

403 Views 11 जून 2026। गोंदिया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “ऑपरेशन नार्कोस” के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। रेलवे सुरक्षा बल ने गाड़ी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से लगभग चार लाख रुपये मूल्य का गाँजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा राज्य पुलिस एवं अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु लगातार…

Read More

गोंदिया: जंगल में मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी, अज्ञात मृतक कौन? जांच में जुटी पुलिस

1,162 Views  क्राइम रिपोर्टर। गोंदिया, 30 मई। जिले के मोरगांव अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत तावसी-इटखेड़ा मार्ग के जंगल में मानव खोपड़ी मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा खोपड़ी किस व्यक्ति की है, इसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तावसी निवासी 30 वर्षीय फिरोज अल्ताफ पठान को गांव के हरिचंद अत्वारी बघवा ने सूचना दी कि तावसी-इटखेड़ा रोड के दाहिनी ओर स्थित जंगल में जब वे भाजी तोड़ने गया तो…

Read More