1,376 Views लोकल ट्रेनें अभी भी स्पेशल, वर्तमान दर रहेंगे लागू.. प्रतिनिधि। 19 नवंबर गोंदिया। कोविड संकट में शिथिलता आते ही रेलवे ने कुछ यात्री ट्रेनों को स्पेशल दर्जा देकर यात्रियों की सुविधा हेतु उसका परिचालन शुरू किया था। अब रेलवे कोविड में पूर्व की तरह सामान्य हालात होते ही अपनी स्पेशल ट्रेनों से विशेष दर्जा हटाते हुए उसे पुराने दरों पर वापस ला रही है। गोंदिया रेल्वे स्टेशन के रेल अधिकारी अनुसार रेल्वे अपनी सभी एक्सप्रेस ट्रेनों को जो स्पेशल बनकर चल रही थी, उसे पहले की तरह रेग्युलर…
Read MoreCategory: देवरी
गोंदिया: मुख्यमंत्री व शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धवसाहेब ठाकरे के सफल शस्त्रक्रिया पर माँ विंध्यवासिनी के दरबार में महाआरती व पूजन..
908 Views शिवसेना नेता मुकेश शिवहरे ने कहा, राज्य को सुजलाम-सुफलाम बनाने उद्धव साहब का नेतृत्व ही श्रेष्ठ.. प्रतिनिधि। 17 नवंबर गोंदिया। महाराष्ट्र के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के पक्ष प्रमुख श्री उद्धवसाहब ठाकरे पिछले अनेक दिनों से सिर के पिछले हिस्से में दर्द होने से जूझ रहे थे, परंतु राज्य में कोविड संकट के दौरान वे इस असहनीय दर्द से जूझते हुए निरंतर अपना फर्ज निभा रहे थे। हाल ही में वे मुंबई के अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती हुए थे, जहां दर्द की जगह पर डॉक्टरों द्वारा एक…
Read Moreजय विदर्भ पार्टी के संस्थापक “राम नेवले” का दुःखद निधन, गोंदिया में अंतिम बार विदर्भ राज्य आंदोलन को लेकर पत्रकारों से हुए थे रूबरू…
747 Views प्रतिनिधि। 17 नवंबर गोंदिया। जय विदर्भ पार्टी के संस्थापक, पृथक विदर्भ राज्य आंदोलन के प्रणेता राम नेवले ने कल 16 नवम्बर को गोंदिया में पत्रकार परिषद लेकर पक्ष की भूमिका और पृथक विदर्भ राज्य को लेकर अपनी सभी विचारधाराएं पत्रकारों के समक्ष रख उनसे रूबरू हुए थे। क्या पता था कि ये मुलाकात उनकी ज़िंदगी की आखरी मुलाकात होगी। राम नेवले की निधन की खबर विदर्भ वासियों के लिए दुखदायी है। कल 16 नवम्बर को रात्रि में उनका हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन…
Read Moreकांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले 13 को गोंदिया में, जिलास्तरीय विशाल महासम्मेलन को करेंगे संबोधित..
1,120 Views भंडारा जिले के पालकमंत्री विश्वजीत कदम, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष (म.प्र.) सुश्री हिना कावरे, सहित अनेकों विधायकों की रहेगी उपस्थिति.. प्रतिनिधि। 11 नवंबर गोंदिया : जब से महाराष्ट्र में नानाभाऊ पटोले के हाथों में कांग्रेस की कमान सौंपी गई हैं तब से नानाभाऊ निरंतर पुरे महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले – प्रत्येक तालुका तक पहुंचकर पक्ष को संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। उसी कड़ी में आगामी जिला परिषद /पंचायत समिति के चुनावों से पहले संघटन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए श्री…
Read Moreगोंदिया: रिटायर्ड पुलिस कर्मी का 24 वर्षीय बेटा “डेविड” बना “IFS, पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण
1,834 Views मंजिले उन्ही को मिलती है, जिनके हौसलों में उड़ान होती है..अब डेविड आईएफएस के बाद आईएएस की तैयारी में.. प्रतिनिधि। 31 अक्तूबर गोंदिया। केंद्रीय लोकसेवा आयोग परीक्षा अर्थात यूपीएससी का अंतिम परिणाम 29 अक्टूबर को घोषित किया गया है। जिसमें ऑल इंडिया आयएफएस की रैंक में 83वां क्रमांक प्राप्त कर पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर सेवानिवृत्त पुलिस शिपाई के बेटे डेविड व्यंकटराव चनाप (24) ने सफलता प्राप्त की है। गोंदिया जिले के नक्सलग्रस्त आदिवासी बहुल तहसील के हरदोली निवासी डेविड व्यंकटराव चनाप यह सामान्य…
Read More