गोंदिया: मुख्यमंत्री व शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धवसाहेब ठाकरे के सफल शस्त्रक्रिया पर माँ विंध्यवासिनी के दरबार में महाआरती व पूजन..

253 Views

 

शिवसेना नेता मुकेश शिवहरे ने कहा, राज्य को सुजलाम-सुफलाम बनाने उद्धव साहब का नेतृत्व ही श्रेष्ठ..

प्रतिनिधि। 17 नवंबर
गोंदिया। महाराष्ट्र के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के पक्ष प्रमुख श्री उद्धवसाहब ठाकरे पिछले अनेक दिनों से सिर के पिछले हिस्से में दर्द होने से जूझ रहे थे, परंतु राज्य में कोविड संकट के दौरान वे इस असहनीय दर्द से जूझते हुए निरंतर अपना फर्ज निभा रहे थे। हाल ही में वे मुंबई के अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती हुए थे, जहां दर्द की जगह पर डॉक्टरों द्वारा एक सफल शस्त्रक्रिया की गई।

पक्ष प्रमुख व राज्य के मुख्यमंत्री उद्धवसाहब ठाकरे पर हुई सफल शस्त्रक्रिया पर शिवसेना के गोंदिया जिला सहसम्पर्क प्रमुख मुकेश शिवहरे ने ईश्वर से धन्यवाद प्रकट कर उनके जल्द स्वस्थ्य होकर पुनः महाराष्ट्र राज्य की बागडोर संभालने की कामना की।

डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन की सफलता पर शिवसेना नेता मुकेश शिवहरे ने उत्तरप्रदेश स्थित सिद्धिपीठ माँ विंध्यवासिनी के दरबार में महाआरती, पूजन व दीप जलाकर यशस्वी मुख्यमंत्री उद्धव साहब के लिए उनके दीर्घायु की कामना की।

उन्होंने कहा, माँ विंध्यवासिनी की कृपा पक्ष प्रमुख उद्धव साहब के साथ है। वे राज्य की जनता की खुशहाली के लिए बेहतर तौर पर कार्य कर अपना कर्तव्य निभा रहे है। ऐसे मुख्यमंत्री जो खुद के स्वास्थ्य की परवाह न कर जनता का हित साधते रहे। हमारी कामना है कि माँ विंध्यवासिनी के आशिर्वाद से वे जल्द अपने कर्तव्य पर महाराष्ट्र को सुजलाम-सुफलाम की राह पर चौगुनी गति से लौटे।

Related posts