821 Views प्रति दिन 5.5 टन ऑक्सीजन उत्पन्न करने में सक्षम, परियोजना भंडारा-गोंदिया जिले के नागरिकों के लिए होगी संजीवनी साबित… प्रतिनिधि। भंडारा। सिद्धि औद्योगिक गैस उत्पाद प्रा लिमिटेड भंडारा परियोजना का उद्घाटन आज 13 जनवरी को गोंदिया-भंडारा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके के हस्ते किया गया। महिला उद्यमियों के प्रयासों से स्थापित इस परियोजना में 51% महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। इस परियोजना के तहत मेडिकल ऑक्सीजन, औद्योगिक ऑक्सीजन और नाइट्रोजन गैस का उत्पादन किया जाएगा। यह परियोजना ग्लोबल इंडस्ट्रियल कंसल्टेंसी एंड कॉन्ट्रैक्टर्स द्वारा विकसित तकनीक…
Read MoreCategory: गडचिरोली
गोंदिया: रामघाट में शेर का शिकार, मृत टाइगर के शरीर से दांत और मूछें गायब..खोजी कुत्ते की टीम जुटी आरोपियों की तलाश में
2,992 Views कल सुबह होंगा पोस्टमार्टम, शव की सुरक्षा को लेकर कड़ा बंदोबस्त.. प्रतिनिधि। गोंदिया – जिले में टाइगर का शिकार करने की बड़ी सनसनी खेज खबर सामने आयी हैं। ये वारदात जिले के अर्जुनी मोरगाँव तहसील के अर्जुनी मोरगाव वनपरिक्षेत्र अंतर्गत रामघाट क्रमांक 1 बीट कक्ष क्रमांक 254 बी में सुबह के दौरान पेट्रोलिंग के दौरान सामने आयी। टाइगर के शिकार को लेकर वनविभाग का अमला सख्ते में आ गया है। इस घटना की जानकारी वरिष्ठों को मिलते ही आर. एम रामानुजम, वन संरक्षक और क्षेत्र निदेशक, नवेगांव नागजीरा…
Read Moreभाजपा के चुनाव प्रचार के पर्चे में शिवसेना के वरिष्ठ नेता की फ़ोटो, मुकेश शिवहरे ने कहा- ये है भाजपा का असली चेहरा
2,664 Views प्रतिनिधि। 12 जनवरी गोंदिया। भारतीय जनता पार्टी के तिरोडा इकाई क्षेत्र में होने जा रहे जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव में भाजपा के पदाधिकारियों ने चुनावी प्रचार की बैठकों में शिवसेना के वरिष्ठ नेता की फ़ोटो डालकर अपना असली चेहरा दिखाने का कार्य किया है। भाजपा की इस तरह की हरकत पर शिवसेना के जिला सहसम्पर्क प्रमुख मुकेश शिवहरे ने आक्षेप उठाते हुए भाजपा पर जमकर प्रहार बोला। शिवहरे ने कहा, लगता है आज भी भाजपा को चुनाव जीतने के लिए शिवसेना की जरूरत आन पड़ी…
Read Moreराष्ट्रीय परियोजना, गोसीखुर्द जलाशय जल से सराबोर, अपनी क्षमता को छूता विहंगम दृश्य… तस्वीरों में देखें..
1,152 Views भंडारा। कहते है 39 साल में ये पहली बार देखा जा रहा है, जब गोसीखुर्द जलाशय अपनी पूर्ण क्षमता में भरा हो। गोसीखुर्द जलाशय का पानी 245.500 मीटर क्षमता के आंकड़े को छू चुका है। गोसीखुर्द जलाशय भंडारा जिले के पवनी तहसील में वैनगंगा नदी पर 1983 में बनाया गया, जिससे भंडारा, नागपुर एवं चंद्रपुर जिले की ढाई लाख हेक्टर कृषि जमीन को सिंचन का लाभ प्राप्त होगा।
Read Moreगोंदिया में ओमिक्रोन की दस्तक, मिलें 3 मरीज, आज 72 नए कोविड मरीज की पुष्टि..
3,113 Views रोजाना बढ़ते मामलों ने बढ़ायी चिंता, जिले में 237 सक्रिय मरीज..दोनों डोज लेने पर गोंदिया राज्य में 9वें क्रमांक का जिला प्रतिनिधि। 09 जनवरी गोंदिया। जिले में कोविड के नए वेरियंट ओमिक्रोन ने दस्तक दे दी है। ओमिक्रोन से संक्रमित होने की रिपोर्ट आज जिला स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई है। इनमें 2 मरीज गोंदिया तहसील के एवं 1 संक्रमित सालेकसा तहसील का बताया गया है। हालांकि उनकी रिपोर्ट दिसंबर में भेजी गई थीं। गोंदिया जिले में रोज़ाना बढ़ते संक्रमण के मामलों से प्रशासन एवं नागरिकों की चिंता…
Read More