गोंदिया : दशहरे पर 11 वर्षीय छात्रा नहर में डूबी, बचाव पथक द्वारा तलाश जारी..

1,380 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। जिले के आमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरठा में एक 11 वर्षीय छात्रा की नहर में बह जाने कि खबर सामने आयी है। ये हादसा उस दौरान हुआ जब छात्रा मुँह धोने नहर की किनारे उतरी थी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वो नहर में जा गिरी।
ये हादसा कल शुक्रवार 15 अक्तूबर को सुबह 10 से 11 बजे के दौरान होने की जानकारी है। डूबने वाली छात्रा का नाम कु. चांदनी दिनेश पाथोड़े उम्र 11 वर्ष निवासी गोरठा बताया गया है। वो गोरठा में कक्षा 7 वी की छात्रा है। कल दशहरे की छुट्टी होने पर वो सुबह बकरी चराने पूजारीटोला की मुख्य नहर के समीप परिसर पर गई थी। संभव है कि चाँदनी मुँह धोने नहर पर उतरी होगी, तभी उसका संतुलन बिगड़ने से वो पानी से भरी नहर में गिर पड़ी।
खबर के अनुसार उसके डूबने की जानकारी मिलते ही, आमगांव पुलिस व तहसीलदार आमगांव को सूचित किया गया। जिसके बाद से छात्रा की तलाश हेतु नहर में जिला शोध व बचाव दल की टीम निरंतर खोजबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक छात्रा का अभी तक कोई पता नही लग पाया।

Related posts