गोंदिया: दहशत व अपराधों पर शिकंजा कसने देवरी में पुलिस का रूट मार्च…., पुलिस सदैव जनता के हितार्थ कटिबद्ध

542 Views

प्रतिनिधि।

गोंदिया। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दलित युवती के साथ सामुहिक दुराचार और हत्या मामले से जिले में युवतियों में दहशत निर्माण ना हो, तथा पुलिस सदैव जनता के मदद व सहयोग हेतु तैयार है, ऐसा विश्वास कायम करने के लिए 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर देवरी शहर में पुलिस ने रुट मार्च निकालकर एक संदेश दिया है।
   ये रूट मार्च पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी के मार्गदर्शन में उपविभागीय पुलिस अधिकारी देवरी प्रशांत ढोले के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया गया।
   इस रूट मार्च की शुरुआत देवरी पुलिस स्टेशन से प्रारंभ कर शहर के रानी दुर्गावती चौक, गणेश चौक, कारगिल चौक, पंचशील चौक, मस्करया चौक, बौद्ध विहार होते हुए वापस पुलिस स्टेशन में समाप्त किया गया।
    रूट मार्च में एसडीपीओ प्रशांत ढोले, देवरी थाने के थानेदार सपुनि अजित कदम, पुउपनि माने, प्रभारी रक्षा सी-60 पथक व पुउपनि देवकते लांडगे, प्रभारी अधिकारी सी-60 पथक देवरी व 43 पुलिस कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया।

Related posts