गोंदिया नगर पालिका के सभी कर्मचारियों की होगी कोविड टेस्ट, पहले दिन 45 कर्मचारियों की हुई आरटीपीसीआर जांच 

516 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया। शहर की रोजमर्रा की कामकाजी व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने वाली गोंदिया शहर की नगर पालिका अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर है। हालांकि कोविड संक्रमण के चलते मार्च से अब तक एक दो बार विभाग निहाय कर्मचारियों की जांच हुई है, पर अब नगर पालिका सभी विभागों के करीब 630 कर्मचारीयो की चरणबद्ध तरीके से जांच कराने जा रही है।
   इसी क्रम में आज गुरुवार 24 दिसम्बर को नगर पालिका के करीब 45 कर्मचारियों ने आरटीपीसीआर जांच प्रणाली के तहत कोविड टेस्ट कराई है। टॅक्स विभाग ने जानकारी दी कि, वे कल जाकर अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे, वही सोमवार से चरणबद्ध तरीके से नगर पालिका में ही कोविड कैंप लेकर कोरोना की टेस्ट की जाएगी।

Related posts