274 Views
प्रतिनिधि। 26 मार्च
गोंदिया। सरकारी जिला सामान्य अस्पताल अंतर्गत चल रहे शासकीय परिचर्या प्रशिक्षण महाविद्यालय की नर्सिंग छात्राएं कल रात्रि भोजन करने के बाद फूड पाइजनिंग का शिकार हो गई।
आज सुबह करीब 45 छात्राओं को उल्टी, दस्त की समस्या निर्माण होने से उन्हें जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। सही समय पर उपचार शुरू होने से सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के साथ हुए इस फूड पाइजनिंग के मामले पर भोजन की जांच किये जाने के निर्देश दिए गए है।
