36 Views
गोंदिया। विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य टीबी के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है। इसी परिप्रेक्ष्य में 24 मार्च को ग्रामपंचायत कटंगी कला में ग्राम की सरपंच श्रीमती मोहिनी अविनाश वऱ्हाडे के हस्ते ज़रूरत मंद नागरिकों को फूड बास्केट का वितरण किया गया।
विश्व क्षयरोग दिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य शिबिर का आयोजन भी किया गया, जहां शिविर के माध्यम से रक्तदाब, मधुमेह जांच, एक्स-रे, रक्त जांच तथा सिकलिंग तपासणी सहित विविध आरोग्य सेवा निशुल्क उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम के नागरिकों ने स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामपंचायत सदस्य श्री सदाशिव वाघाडे, श्री चंद्रसेन डोणेकर. सौ. नीता नेवारे आरोग्य अधिकारी डॉ सरिता ठाकूर, श्री हरीश चिंधलोरे, कर्मचारी आशा स्वयंसेविका व स्थानिक नागरिकों का सहयोग रहा।
