गोंदिया: “राजू भैया” का जन्मदिन, सैकडों समर्थकों की होर्डिंग, बैनर से सजा शहर..

1,193 Views

“राजू भैया” का जन्मदिन, सैकडों समर्थकों की होर्डिंग, बैनर से सजा शहर..

सिटीन्यूज। 7 अगस्त
गोंदिया। राष्ट्रीय नेता व सांसद प्रफ़ुल्ल पटेल के खासमखास व गोंदिया और भंडारा जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की पिछले 25 सालों से धूरा संभालने वाले 24 घण्टे सक्रिय दिग्गज जननेता राजेन्द्र जैन कल 8 अगस्त को अपना 64 वां जन्मदिन मनाने जा रहे है।
गोंदिया जिले में राजेंद्र जैन बोले तो, सांसद प्रफ़ुल्ल पटेल के बाद पॉवर ऑफ अटर्नी या मुखिया वही है। वे पूर्व विधायक रह चुके है वही गोंदिया एज्युकेशन सोसाइटी के सचिव और जीडीसीसी मध्यवर्ती बैंक के अध्यक्ष भी है।
पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद प्रफ़ुल्ल पटेल के बाद राजेन्द्र जैन को ही अपना नेता मानते है। असल में भाईजी की अनुपस्थिति में राजेन्द्र जैन ही प्रफ़ुल्ल पटेल की प्रतिकृति है। इसलिए राजेन्द्र जैन की चाहत पार्टी में सर्वाधिक है।
हर साल 8 अगस्त को पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के जन्मदिवस पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रशसंक, मित्रमंडल द्वारा संपूर्ण जिले सहित पूरे शहर में, ग्रामीण में अन्य अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते है। रोड, रास्तो, चौराहों पर उनके बैनर, होर्डिंग्स लगाकर बधाई दी जाती है।
ये कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं कि, गोंदिया शहर में राजेन्द्र जैन के जन्मदिवस पर सर्वाधिक होर्डिंग्स, बैनर उनके प्रशसंकों द्वारा लगाई जाती है। 8 अगस्त आने के 5 दिन पूर्व से ही गोंदिया शहर में हर जगह पोस्टर, होर्डिंग की बाढ़ आ गई है। हर कोई चाहने वाला बेस्ट जगह की चॉइस कर होर्डिंग लगाकर बधाई दे रहा है। सड़कों के दोनों ओर खड़े होर्डिंग लगाए गए है। पूरा शहर दुल्हन की तरह सज गया है।
8 अगस्त को राजेन्द्र जैन के जन्मदिन का कार्यक्रम एनएमडी कॉलेज के सभागृह में सुबह से आयोजित किया गया है जहाँ राजेंद्र जैन उपस्थित रहेंगे।

Related posts