गोंदिया: पुराने उड़ान पुल के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू, 47.63 करोड़ की लागत से होगा निर्माण..

589 Views

प्रतिनिधि।
गोंदिया। गोंदिया शहर के दो भागों को आपस में जोड़ने हेतु ब्रिटिशकाल में संघर्ष कर निर्माण कराया गया रेलवे का पुराना उड़ान पुल पिछले एक वर्ष पूर्व ढहाया गया था। परंतु इसकी दिशा और अन्य खामियों को लेकर इसे एक वर्ष तक लटकाकर रखा गया। जब नागरिकों को हो रही परेशानी को लेकर आवाज़ उठी, तब जाकर इस पुल के सुस्त कार्य में तेजी आयी तथा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।
 बताया गया है कि इस नए उड़ान पुल निर्माण के लिए 47.63 करोड़ रूपए की निधी मिल चुकी है। नए उड़ान पुल निर्माण की प्रक्रिया को जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। इस तरह की जानकारी सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग गोंदिया द्वारा दी गई है।
बता दें कि जिला मुख्यालय से गोंदिया-कोहमारा व बालाघाट मार्ग को जोड़ने वाला रेलवे का पुराना पुल ब्रिटीश काल से शुरू था। लेकिन पिछले कई वर्षों से जीर्ण अवस्था में पहुंच चुका था, इसके बावजूद भी इस पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू था। जीर्ण पुल की स्थिती को देखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी नयना गुंडे ने 2 मई 2022 को एक आदेश जारी किया था कि इस पुल से आवागमन को बंद किया जाए। इस आदेश के तहत 4 मई 2022 से इस पुलिया को बंद कर दिया गया ओर जून-जुलाई 2022 को पुलिया को ढहा दिया गया।
 एक वर्ष के बाद नए उड़ान पुल की प्रक्रिया को गति दी गई। बताया गया है कि नए उड़ान पुल निर्माण के लिए शासन ने 47.63 करोड़ रूपए की निधी मंजूर कर दी है। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जिसे जल्द ही पुरा किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए उड़ान पुल के निर्माण कार्य को सितंबर 2023 के बाद ही प्रारंभ किया जाएगा।

Related posts