गोंदिया: देहरादून की एथलेटिक्स स्पर्धा में 81 साल के मुन्नालाल यादव ने जीता 3 गोल्ड मेडल..

626 Views
प्रतिनिधि। 3 जुलाई
गोंदिया। उत्तराखंड राज्य के देहरादून में आयोजित सीनियर सिटीजन एथलेटिक्स स्पर्धा में नागपूर डिव्हिजन का प्रतिनिधित्व करणे वाले गोंदिया वरिष्ठ धावक मुन्नालाल यादव ने  81 वर्ष की आयु में भी जोश और दमखम दिखाते हुए नागपूर डिव्हिजन को 3 स्वर्ण पदक दिलाने में  ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
धावक मुन्नालाल यादव ने देहरादून में आयोजित नेशनल ओपन स्वर्गीय महारानी महेंद्र कुमारी पूर्व सांसद स्मृति एथलेटिक्स प्रतियोगिता देहरादून परेड ग्राउंड 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर 200 मीटर एवं 5 किलो मीटर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर किया।
देहरादून उत्तराखंड में आयोजित मैराथन धावक प्रतियोगिता में 3 गोल्ड मेडल जीतने पर इनके शानदार उपलब्धि पर वरिष्ठ समाज सेवक पुष्पक जस्सानी, डॉक्टर दीपक बाहेकर, डॉ. राजेंद्र जैन, डॉ. नितेश बाजपेई, ठाकुरदास मोटवानी, शिव नागपुरे (राष्ट्रीय अध्यक्ष अवंतीबाई लोधी महासभा), मंजू कटरे, जयंत शुक्ला, प्रवीण गजभिए, गणेश यादव सुमित यादव चेतन यादव अमित यादव कल्पतरु हेल्थ क्लब परिवार, साइकिलिंग संडे ग्रुप सहित सम्पूर्ण जिले वासियों ने अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी।

Related posts