गोंदिया: श्री राजस्थानी ब्राह्मण सभा, ट्रस्ट बोर्ड की कार्यकारिणी घोषित.. अध्यक्ष बनें संतोष पुरोहित..

493 Views

 

प्रतिनिधि। 18 जून
गोंदिया। श्री राजस्थानी ब्राह्मण सभा ट्रस्ट बोर्ड की कार्यकारिणी हाल ही में घोषित की गई। इस ट्रस्ट बोर्ड की कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में संतोष रामस्वरूप पुरोहित को स्थान दिया गया।
ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष संतोष पुरोहित ने श्री राजस्थानी ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों व कार्यसमिति की घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष के रूप में रमेशचंद्र जगदीश प्रसाद जोशी, राजकुमार सत्यनारायण तिवारी, सचिव के रूप में आदेश रामलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष के रूप में एड. हर्षवर्धन बालकृष्ण भादुपोते, को नियुक्त किया।
इसी तरह कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. गेंदलाल मिश्र, शिवकुमार गिरधारीलाल शर्मा, विजय लाटा, शिवकुमार रामनारायण शर्मा, पं. दिनेशकुमार बिहारीलाल शर्मा, महेशकुमार पुरोहित, पं. कचरूलाल तिवारी, ललित शर्मा, महेंद्र पुरोहित एवं अनिरुद्ध पांडे को नियुक्त किया गया।

Related posts