गोंदिया: जीडीसीसी बैंक को 336 करोड का टार्गेट, बैंक द्वारा 40 फीसदी से अधिक कर्जमुक्त किसानों को कर्ज वितरित..

265 Views

खरीफ फसल लगाने के पूर्व ही इस लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास… 

प्रतिनिधि।
गोंदिया। जीडीसी बैंक अर्थात गोंदिया डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक को किसानों की बैंक कहा जाता है। आर्थिक वर्ष 2023-24 में किसानों को खेती के सातबारा पर 336 करोड़ रुपए का खरीफ फसल कर्ज बांटने का लक्ष्य जिला प्रशासन ने दिया है। जानकारी के तहत अभी तक 40 प्रतिशत से अधिक कर्ज का वितरण गोंदिया जीडीसी बैंक ने पुर्ण किया है।
बता दें कि गोंदिया जिले में लगभग 2 लाख हेक्टेयर पर धान फसल का उत्पादन लिया जाता है। जिले में देड़ लाख से अधिक किसान खेती का काम करते है। खेती करने के लिए किसान बैंकों से फसल कर्ज लेकर धान की फसल लगाते है। गोंदिया सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक को किसानों की बैंक इसलिए कहा जाता है कि किसानों को खेती के सातबारा पर मार्च माह तक शुन्य प्रतिशत पर खरीफ फसल कर्ज इस बैंक के माध्यम दिया जाता है।
इस वर्ष जिले के किसानों ने खरीफ मौसम के पूर्व ग्रीष्मकालीन धान की फसल लगाई है। 1 अप्रैल से कर्जमुक्त किसानों ने बैंकों से खरीफ फसल कर्ज लेने का सिलसिला जारी कर दिया है। जिला प्रशासन ने गोंदिया सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक को 336 करोड रुपए का खरीफ फसल कर्ज वितरित करने का आदेश दिया है।
इस आदेश के तहत बैंक ने कर्जमुक्त किसानों को कर्ज बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया गया है कि लगभग 40 प्रतिशत से अधिक किसानों को कर्ज बांटने की प्रक्रिया पुरी हो चुकी है। खरीफ फसल लगाने के पूर्व ही इस लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास सेंट्रल बैंक की ओर से किया जाएगा। इस तरह की जानकारी कर्ज वितरण विभाग की ओर से दी गई है।

Related posts