1,591 Views
सुबह के दौरान भुसारीटोला के समीप हुआ हादसा..
प्रतिनिधि।
गोंदिया। आज अलसुबह गोंदिया से नागपुर जा रही एक कार गोंदिया-कोहमारा रोड पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा इतना भयावह था कि इसमें 24 वर्षीय चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही कार में बैठे 4 अन्य गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आयी है।
![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_glossy,ret_img,w_640,h_480/https://hakikattimes.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230509-WA0009.jpg)
मृतक चालक का नाम मुहम्मद फैजान फारुख शेख (उम्र 24 वर्ष) निवासी रामनगर, गोंदिया बताई गई है। घायलों में अखिल पांचालु (29), समीर नसीर शेख (26), अंजुम अफरोज शेख (32), रानू कुरैशी (28) का समावेश है।
घटना के संदर्भ में जानकारी मिली कि कार सुबह के दौरान गोंदिया से नागपुर हेतु रवाना हुई थीं। इसी दौरान कोहमारा मार्ग पर भूसारीटोला के समीप कार नियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीँ कार में बैठे अन्य 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए।