गोंदिया: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं का सम्मान, पुष्प गुच्छ-पुस्तकें भेंट कर किया सम्मान..

292 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों का सम्मान करने का उत्सव है। ये दिन महिलाओं को समान अधिकार, उनके खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार जैसे विषयों पर केंद्रित है।

विश्व महिला दिवस पर उनके सम्मान हेतु गोंदिया के पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगळे, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर के मार्गदर्शन में जिला यातायात पुलिस विभाग द्वारा पुलिस निरीक्षक जयेश भंडारकर के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन जिला यातायात शाखा में आयोजीत किया गया, जहां विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को पुष्प गुच्छ, पुस्तक भेंट कर तथा बधाई देकर उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भावनाताई कदम, सविता बेदरकर, बाजपेयी ताई, सीमा बैतुले प्रमुखता से उपस्थित रहीं।

एवं जिला परिवहन शाखा की महिला पुलिस अमलदार कुर्वे, सैयद, वरहाडे, पवार, भोंगड़े, चौरागड़े, जनबंधु की भी उपस्थिती रहीं। इस दौरान सभी ने अपने विचार व्यक्त किए।

Related posts