गोंदिया: सिद्ध श्री रामदरबार मंदिर से 30 मार्च को निकलेगी रामनवमी भव्य शोभायात्रा..

309 Views

 

शोभायात्रा हेतु रामभक्त पुरुषों के लिए भगवा टीशर्ट, महिलाओं के लिए भगवा, लाल साड़ियों की व्यवस्था..

प्रतिनिधि।
गोंदिया। आगामी 30 मार्च को होने वाले रामनवमी उत्सव को लेकर शहर में बड़े जोर शोर से तैयारियां जारी है। फुलचुर रोड, दैनिक कशिश कार्यालय के सामने स्थित मनोकामना सिद्धि श्री रामदरबार मंदिर से भी इस वर्ष से शोभायात्रा की शुरुवात भव्य, विशाल, झांकियों के साथ की जा रही है।

रामनवमी भव्य शोभायात्रा की शुरुवात 30 मार्च को मनोकामना सिद्धि श्री रामदरबार मंदिर, फुलचुर रोड गोंदिया से सुबह 10 बजे की जाएगी। इसके पूर्व अभिषेक व हवन पूजन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। इस शोभायात्रा का उद्घाटन पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के हस्ते किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक एड. वीरेंद्र जायसवाल ने बताया कि, श्री रामनवमी की शोभायात्रा को धार्मिक व उत्साह पूर्वक मनाने हेतु 28 मार्च 2023 को राम दरबार मंदिर में एक हजार रामभक्तों को श्री रामदरबार की फ़ोटो वाली भगवा टीशर्ट एवं एक हजार महिलाओ को भगवा व लाल रंग की साड़ियां वितरित की जाएगी। इस शोभायात्रा में शामिल होने हेतु इच्छुक रामभक्त अपना नाम 27 मार्च को मंदिर में आकर लिखा सकते है।

इसके साथ ही विविध सकल हिंदू सामाजिक संगठन अपने अपने संतो, महापुरुषों की झांकियां शोभायात्रा में शामिल करने 27 मार्च को मंदिर में आकर नाम लिखवा सकते है।

शोभायात्रा कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग हेतु
कार्यक्रम के संयोजक एड वीरेन्द्र जायसवाल से उनके मोबाईल नम्बर 9823136765 पर संपर्क कर योगदान प्रदान कर सकते है।

मनोकामना सिद्धि श्री रामदरबार मंदिर, रामनवमी शोभायात्रा के संयोजक मंडल ने सभी रामभक्तो को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस उत्सव को धूमधाम से मनाने की अपील की है। शोभायात्रा के समाप्ति पर महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया है।

Related posts