गोंदिया: कल 19 को श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती समारोह, मनोहर चौक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन…

484 Views

 

प्रतिनिधि। (18फरवरी)
गोंदिया। हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की कल 19 फरवरी को 395वीं जयंती महाराष्ट्र सहित देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी जयंती निमित्त गोंदिया के मनोहर चौक में प्रस्तावित शिव छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल पर मराठा समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जयंती निमित्त कार्यक्रम के तहत कल 19 फरवरी को सुबह 10.30 बजे श्री छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा का अक्षवन, पूजन व ध्वजारोहण कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम पश्चात सामुहिक भोजन का आयोजन भी किया गया है।
कार्यक्रम में गोंदिया के जिलाधिकारी चिन्मय गोतमारे के हस्ते ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगळे करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक इंगले व विशेष अतिथि के रूप में एसडीओ पर्वणी पाटील, सिटी थाना निरीक्षक चंद्रकांत सूर्यवंशी, मुख्य अधिकारी नप गोंदिया करण चौहान, द्वारकाताई सावंत अध्यक्ष शि. म.स.महिला समिति, एड. राजा बढ़े अध्यक्ष गोंदिया बार एसोसिएशन, अनंत जगताप कार्यकारी अभियंता बांधकाम विभाग, वसंतराव बढ़े वरिष्ठ मार्गदर्शक, अनिल दाते नप अभियंता, विवेक भालेराव आर्किटेक्ट, प्रा. डॉ. शशिकांत चवरे- अंधत्व निवारण कार्य की उपस्थिति रहेगी।
सत्कार मूर्ति के रुप में नारायण सावंत, सौ. शिला सावंत, दीपक सावंत को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील श्री शिव छत्रपति मराठा समाज के सौ. मायाताई सणस, दीपक कदम, राजा कदम, महेंद्र बढ़े, अजय जाधव व मराठा समाज संगठना के पदाधिकारियों ने की है।

Related posts