वो इंसानी “कटा पाँव” किसका? जांच में जुटी रेलवे पुलिस..

741 Views
क्राइम रिपोर्टर। 30 मार्च
गोंदिया। रेलवे स्टेशन में एक इंसानी पैर का कटा हुआ हिस्सा मिलने पर हड़कंप मच गया। आखिर ये कटा हुआ पैर का पंजा किसका? इसे लेकर अब रेलवे पुलिस जांच में जुट गई है।
ये घटना 26 मार्च 2022 की होकर आज प्रकाश में आयी। रेलवे पुलिस जानकारी के अनुसार 26 मार्च को सुबह 10.30 के दौरान गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्र 3 और 4 पर पुलिस कर्मी गश्त कर रहे थे, तभी एक लावारिस कुत्ता अपने मुंह में एक कटे हुए इंसानी पैर के हिस्से को लेकर व आरपीएफ बूथ परिसर के पास रखते हुए दिखाई दिया।
इस घटना को देख पुलिस कर्मी अचंभित हो गए। लावारिस कुत्ते द्वारा लाया गया ये इंसानी पाँव का हिस्सा आखिर किसका है, एवं इस कटे पाँव को उस कुत्ते ने कहा से लाया? इस मामले की जांच हेतु रेलवे पुलिस के पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रकांत निकम द्वारा जांच की जा रही है।

Related posts