गोंदिया: महिला शक्ति के सम्मान में ज़िलाधीश नयना गुंडे का साइकिलिंग संडे..

625 Views

 

8 मार्च महिला दिवस निमित्त, रविवार 6 मार्च को साइकिलिंग संडे का आयोजन..

प्रतिनिधि। 04 मार्च

गोंदिया साइकिलिंग कर विदर्भ सहित मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्यो में पर्यावरण, प्रदूषण मुक्ति व स्वस्थ्य रहने का संदेश देकर ख्याति बटोरने वाले शहर के साइकिलिंग संडे ग्रुप द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर 6 मार्च रविवार को साइकिलिंग कर महिला शक्ति को सम्मान देने का एक ओर संदेश देने का कार्य जा रहा हैं जिसमें गोंदिया की महिला जिलाधिकारी नयना गुंडे भी शामिल होंगी।

बता दे कि ‘एक दिन साइकिल के नाम” उपक्रम के तहत साइकिलिंग संडे ग्रुप द्वारा 8 मार्च महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार 6 मार्च को एक विशेष आयोजन किया जा रहा है । जिसमें गोंदिया शहर की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगी।महिलाओं सशक्तिकरण के सम्मान में साइकिलिंग संडे ग्रुप द्वारा महिलाओं को शामिल होने का आव्हान किया गया है।

विशेष यह है कि उत्तम स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिलिंग संडे ग्रुप द्वारा प्रत्येक रविवार को 15 से 20 किलोमीटर की साइकिलिंग गत अनेक वर्षों से की जा रही है तथा साइकिल चलाओ स्वस्थ्य निरोग रहो का संदेश देते आ रहे है। इसी उद्देश्य के तहत 6 मार्च रविवार की सुबह 6 बजे साइकिलिंग संडे ग्रुप द्वारा गुरुद्वारा रेलटोली से साइकिलिंग शुरू की जाएंगी जिससे उपरोक्त स्थान पर सभी साइकिल के साथ एकत्रित होने का आवाहन ग्रुप द्वारा किया गया हैं।

Related posts