गोंदिया: अर्जुनी मोरगाँव के “बार” से पौने दो लाख का माल उड़ाने वाले दो आरोपी वडसा से गिरफ्तार..

787 Views
क्राइम न्यूज़। 04 मार्च
गोंदिया। हाल ही में 1 मार्च 2022 के तड़के किन्ही अज्ञात चोरों ने मोरगाँव अर्जुनी स्थित साईं सर्वेश्वर बार में सेंध लगाकर बार के भीतर से करीब 1 लाख 84 हजार रुपयों का माल उड़ाकर फरार हो गए थे। इस चोरी की घटना पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने दो आरोपियों को वडसा से गिरफ्तार किया है।
इस मामले पर अर्जुनी मोरगाँव थाने में भादवि की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच पीआई चंद्रकांत सूर्यवंशी व एपीआई सोमनाथ कदम कर रहे थे। अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ के लिए अर्जुनी मोरगाँव पुलिस व लोकल क्राइम ब्रांच की टीम एपीआई राहुल पाटील, पुउपनी जीवन पाटील के नेतृत्व में तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूतों, सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के वणर्न व गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों नामे दीपक राणा व सुशांत मिस्री को वडसा से गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 5 हजार रुपयों का माल जब्त किया। दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 7 मार्च तक पुलिस रिमांड में लिया गया है।
ये कार्रवाई प्रभारी पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर, एसडीपीओ देवरी संकेत देवलेकर, पीआई चंद्रकांत सूर्यवंशी, युवराज हांडे के मार्गदर्शन में एपीआई सोमनाथ कदम, राहुल पाटिल, पुउपनी जीवन पाटील, सपुउपनी गोपाल कापगते, चंद्रकांत करपे व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा की गई।

Related posts