2,036 Views
क्राइम रिपोर्टर। 25 फरवरी
गोंदिया। आमगांव थाना क्षेत्र के एक 17 साल के लड़के का अपहरण कर परिवार से 10 लाख रुपयों की फिरौती माँगने वाले तथा युवक की हत्या करने वाले आरोपी दुर्गाप्रसाद हरिनखेड़े (24) निवासी खैरलांजी (मध्यप्रदेश) को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय से 7 दिन के कस्टडी में पुलिस ने लिया था।
![](https://www.hakikattimes.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220225-WA0022.jpg)
पुलिस कस्टडी के दौरान आमगांव लॉकअप में कैद आरोपी आज 25 फरवरी को सुबह शौचालय के लिए जाते समय, पुलिस कर्मी को झटका देकर फरार हो गया था। आरोपी के फरार होने पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। थानेदार श्री नाले एवं स्थानीय अपराध पुलिस शाखा की टीम उसकी तलाश हेतु भेजी गई, और 4 घँटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे खैरलांजी के आरंभा गाँव से गिरफ्तार करने में सफलता मिली।