गोरेगाँव शहर अब आधुनिक, सुसज्ज सिटी बनने की राह पर, विकासात्मक कार्यो से बदल रही तस्वीर..

257 Views

पूर्व नगराध्यक्ष आशीष बारेवार के कार्यकाल में दिया गया था विशेष ध्यान, लायी गई थी..

प्रतिनिधि। 20 फरवरी
गोंदिया। गोंदिया जिले के गोंदिया-कोहमारा मार्ग पर गोंदिया मुख्यालय से 13 किमी दूरी स्थित गोरेगाँव कुछ सालों में ग्राम पंचायत से नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त कर इन दिनों विकास की राह पर बदलता एक आधुनिक सुसज्ज शहर बनने जा रहा है। सौंदर्यकरण, स्वच्छता और आधुनिकता में गोरेगाँव जोर पकड़ रहा है। यहां नगर पंचायत के तहत जगह-जगह I LOVE GOREGOAN सेल्फी प्वाइंट तो वहीं पवन तलाव का सौंदर्यकरण आकर्षण का केंद्र बन रहा है। साथ ही डिजिटल एलईडी हाईमास्ट की रोशनी में पूरा शहर जगमगा रहा है। इसमें एक हजार विविध जाति के हजार पेड़ों का पौधाकरण से शहर को एक अलग रूप दिया जा रहा है। वही तालाब में जीव विविधता दिखाई दे रही है। शहरवासियों के स्वास्थ्य के मध्यनजर फिट व स्वस्थ रहने के लिए शहर में और भी 3 ग्रीन जिम की व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। ऐसे सौंदर्यकरण कार्य के चलते ही आज नागरिकों द्वारा नगर पंचायत के कार्यों की सराहना की जा रही है।
  गौरतलब है कि बिते 2 वर्ष के कोराना काल में शहर के नागरिकों ने काफी बदहाली झेली है। जहां स्वच्छता को लेकर उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा है परंतु गोरेगांव नगर पंचायत में नवनियुक्त मुख्याधिकारी भारत नंदनवार के पदभार संभालते ही यह बदहाली एक बार फिर धीरे-धीरे सौंदर्यीकरण में बदल रही है। जहां कभी नगर पंचायत के कार्यकाल में शहर की सुविधा व्यवस्थाओं व सौंदर्यकरण पर विशेष ध्यान दिया जाता था। आज नगर पंचायत के द्वारा एक बार फिर सौंदर्यकरण कार्यों से शहर की कायापलट होने लगी है। यहां नगर पंचायत द्वारा शहर को एक नया रूप देने के अनेक कार्य प्रगति पर है जो धीरे-धीरे आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
      जानकारी के अनुसार नगर पंचायत द्वारा नवीन नगर पंचायत योजना के तहत शहर के 5 मुख्य  ठिकानों पर I LOVE गोरेगांव के सेल्फी प्वाइंट बनाये गये है जिसमें ठाना चौक, पवन तलाव, रविदास कुंड , बड़ा बस स्टॉप व शिवाजी पार्क शामील है। नगर पंचायत द्वारा उपलब्ध कराए गए यह सभी सेल्फी प्वाइंट आज शहर में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। साथ ही महाराष्ट्र राज्य पर्यावरण योजना के तहत शहर में विविध जातियों के एक हजार पेड लगाए गए हैं। साथ ही पवन तलाव, रविदास कुंड तथा शिवाजी पार्क में शहरवासियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर ग्रीन जिम की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, जिसमें 10 एलईडी हाईमास्ट लाइटों की सुविधा और बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं तो शहर की गतिविधियों पर नजर रखने अब शहर में सीसीटीवी कैमरे भी उपलब्ध होने जा रहे हैं इस प्रकार के विकासात्मक व साउथ व्याकरण कार्यों के चलते इन दिनों गोरेगांव शहर की तस्वीर अब बदलने लगी है।
इस बीच शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्य को लेकर पूर्व नगर अध्यक्ष आशीष बारेवार ने नगर पंचायत प्रशासन का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि नपं अंतर्गत शहर की हो रही कायापलट का नियोजन वर्ष 2019 मे लाई गई निधि के कार्य कोरोना के चलते थमें हुए थे जो आज सभी कार्य प्रगति पर है। यहां नगर पंचायत मुख्याअधिकारी के प्रयासों से शहर का सौंदर्यकरण होने जा रहा है।

Related posts