गोंदिया शहर की राष्ट्रीय महामार्गों से कनेक्टिविटी व निर्माण से बदलेंगी तस्वीर- विधायक विनोद अग्रवाल

997 Views

 

500 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रारंभ..गोंदिया शहर व ग्रामीण में तैयार हो रहा बेहतर सड़को का निर्माण..

गोंदिया। 7 फरवरी
बड़े शहरों की तर्ज पर अब गोंदिया शहर का विकास भी तेजगति में दिखाई दे रहा है। शहरी डेवलपमेंट प्लान के साथ ही शहर को आधुनिक शहर बनाने क्षेत्रीय विधायक विनोद अग्रवाल उम्दा सोच के साथ आगे बढ़ रहे है। पिछले एक-दो वर्षों से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बार-बार मुलाकात कर गोंदिया को राष्ट्रीय महामार्गों से जोड़ने एवं सड़कों के निर्माण को लेकर बातचीत करते रहे, जिसपर केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त कर गोंदिया को विकासात्मक दृष्टि से आगे बढाने की वचनपुर्ती की थी। आज उसी प्रयास का प्रतिफल है कि गोंदिया में करीब 500 करोड़ रुपए लागत के राष्ट्रीय महामार्ग निर्माण के विकास कार्यो की शुरुवात हो चुकी है।

विधायक विनोद अग्रवाल ने बताया कि, हम गोंदिया को आधुनिक, ओद्योगिक एवं सुजलाम सुफलाम सिटी बनाने का संकल्प रखते है। गोंदिया शहर राष्ट्रीय महामार्ग से जुड़े, नये उडानपूलों का निर्माण हो, शहर आधुनिकता की ओर बड़े ये मेरा प्रयास है। शहर में भूमिगत गटर योजना, भूमिगत विद्युतीकरण पर भी कार्य प्रशस्ति की ओर है।

उन्होंने कहा, अब शहर में गोंदिया से तिरोडा राष्ट्रीय महामार्ग का सड़क सीमेंटीकरण निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। वहीं गोंदिया से आमगांव राष्ट्रीय महामार्ग का सड़क सीमेंटीकरण कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही बालाघाट टी-पॉइंट से कलेक्टर ऑफिस, सारस चौक एवं सारस चौक से कारंजा पुलिस मुख्यालय तक बायपास मार्ग का डामरीकरण कार्य भी प्रारंभ है। कलेक्टर ऑफिस, सारस चौक से फुलचुर होते हुए फुलचुर नाके तक रास्ता सीमेंटीकरण का कार्य भी प्रशस्ति के मार्ग पर है।

विधायक अग्रवाल ने कहा, रजेगांव से रावनवाड़ी मार्ग पर डामरीकरण पूर्णतः की ओर है वही रावनवाड़ी से गोंदिया मरारटोली टी पॉइंट का कार्य भी जल्द पूर्ण होगा। इन कार्यो के अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में नागरिकों की आवाजाही हेतु भी सड़को के निर्माण, दुरुस्ती हेतु कार्य पूरे विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे है। जल्द ही गोंदिया क्षेत्र सड़कों के मामलों पर गतिशील व फर्राटेदार होगा और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी इस हेतु हम संकल्पित है।

Related posts