महाराष्ट्र में कोविड संकट: राज्य गृह विभाग का अहम फैसला, अब 55 वर्ष से ऊपर वाले पुलिस कर्मियों को वर्क फ्रॉम होम..

644 Views

 

प्रतिनिधि।

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संकट के कहर के बीच पुलिस अपनी ड्यूटी खतरे में डाल कर कार्य कर रही है। ऐसे में अब गृह विभाग ने पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है. “वर्क फ्रॉम होम” अब महाराष्ट्र पुलिस पर भी लागू होगा। पुलिस विभाग में 55 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम लागू करने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने मीडिया से बातचीत कर जानकारी दी।

कोरोना के बढ़ते खतरे से पुलिस को भी संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की सेवा के लिए महाराष्ट्र पुलिस को 24 घंटे ड्यूटी पर रहना पड़ता है। अब तक कई पुलिस वाले कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. मुंबई में भी पिछले 24 घंटे में 71 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इसी पृष्ठभूमि में गृह विभाग ने 55 वर्षीय पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ करने का आदेश दिया है।  

Related posts