गोंदिया: पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ को कांग्रेस की मिली कमान, बनाएं गए जिलाध्यक्ष..

485 Views

 

प्रतिनिधि। 07 अक्तूबर
गोंदिया। कांग्रेस में जिलाध्यक्ष बदलने की चल रही कवायद आखिरकार थम गई है। जिले में कांग्रेस की कमान संभालते हुए चल रहे जिलाध्यक्ष एन. डी. किरसान को कोई नई जिम्मेदारी देने के चलते नए जिलाध्यक्ष के रूप में पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ की ताजपोशी की गई है।
विशेष है कि पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ का विगत कुछ माह पूर्व ही मुंबई में कांग्रेस प्रवेश हुआ था। उनके कार्य करने की शैली के चलते गोंदिया जिले में कांग्रेस के विस्तार हेतु तथा आगामी जिला परिषद, पंचायत समिति एवं नगर परिषद, नगर पंचायत में कांग्रेस को दमदारी से विजयी बनाने हेतु ही उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले द्वारा दी गई है।
आज 7 अक्तूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी जिलाध्यक्ष की सूची में दिलीप बंसोड़ के नाम का उल्लेख किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले ने स्वयं पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ को फोन कर जिलाध्यक्ष बनने की बधाई दी।
दिलीप बंसोड़ के जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस में दमदारी आएगी एवं आगामी चुनाव में कांग्रेस कांटे की टक्कर में होगी, ऐसे कयास साफ दिखाई दे रहे है। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है, वही उनके प्रशसंकों द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

Related posts