गोंदिया: मार्शल पेट्रोलिंग पुलिस पार्टी पर हमला, 7 लोगों पर मामला दर्ज

700 Views
रिपोर्टर। 28 सितंबर
गोंदिया। 26 सितंबर को रात्रि में मार्शल पेट्रोलिंग कर रही पुलिस पार्टी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। ये हमला उस दौरान हुआ जब पुलिस टीम ने एक ढाबे में कुछ लोगों को नोकझोक करते देखा। जब वे समझाने गए तो पुलिस टीम से ही मारपीट कर डाली।
ये घटना गोंदिया ग्रामीण थाना क्षेत्र के कारंजा बायपास, फुलचुर स्थित योती ढाबे में रात्रि 10.40 से 11 बजे के दौरान घटित हुई। फिर्यादि पुलिस सिपाही जाधव की लिखित रिपोर्ट अनुसार घटना के संदर्भ में बताया गया कि पुलिस टीम मार्शल पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी ढाबे में कुछ लोग नोकझोंक कर रहे थे। पुलिस टीम के फिर्यादि जब समझाने वहां गए तो आरोपियों में 1 से 5 लोगों ने समूह बनाकर फिर्यादि व पुलिस टीम पर प्लास्टिक की कुर्सी व थप्पड़-बुक्को से मारपीट कर हमला कर दिया।
इस मामले पर गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाने में 5 आरोपी अन्य दो आरोपियों के खिलाफ धारा 353, 332, 143, 147, 149 एवं 160 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related posts