गोंदिया: जिले में तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले, जगदीश पांडे, जालिंदर नालकुल व नितिन यादव का समावेश…

962 Views

राज्य में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त, उप अधिक्षक, समादेशक रेंज के अधिकारियों की बदली…

प्रतिनिधि। 10 सितम्बर
गोंदिया। राज्य में गृहविभाग ने 9 सितंबर को आदेश जारी कर पुलिस महकमे में भारतीय प्रशासनिक सेवा के पुलिस अधिकारी, राज्य पुलिस सेवा के पुलिस अधिकारी व समादेशक की बदली की है। इनमें पुलिस अधीक्षक, उप आयुक्त, उपअधीक्षक रेंज के अधिकारियों का समावेश है।
इस बदली के आदेश के तहत गोंदिया जिले में आमगांव के उपविभागीय पुलिस अधिकारी व देवरी कैम्प के प्रभारी पुलिस अधिकारी श्री जालिंदर नालकुल का तबादला सोलापूर जिले के उपविभाग बार्शी में उपविभागीय पुलिस अधिकारी के रूप में किया गया है। इसी तरह गोंदिया के उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री जगदीश रामाराव पांडे का वाशिम जिले के कारंजा उपविभाग में उपविभागीय पुलिस अधिकारी के रूप में हुआ है। तिरोडा उपविभाग के उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री नितिन विनायक यादव की बदली बृह्मुम्बई में सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में की गई है।
नागपुर शहर परिमंडल -02 की पुलिस उपायुक्त विनीता साहू की बदली पुणे के दौण्ड में समादेशक राज्य आरक्षित पुलिस बल गट-5 में की गई है।

Related posts