गोंदिया: पूर्व मुख्यमंत्री श्री फडणवीस द्वारा गोंदिया जिले को उपलब्ध करायी गई ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीनें

196 Views

 

विधायक डॉ. परिणय फुके, भाजपा जिलाध्यक्ष केशव मानकर के हस्ते 6 तहसीलों में होगा वितरण..

प्रतिनिधि। 15 जून
गोंदिया। कोरोना के दूसरी लहर के संकट में समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से कई मरीजों ने अपनों को खो दिया है। ये संकट भविष्य में तीसरे चरण में ना लौट आए इस हेतु पूर्व मुख्यमंत्री ने हाल ही में गोंदिया-भंडारा जिले का दौरा कर कोविड की स्थिति को जाना था। इस संकट से निकलने वे निरंतर प्रयासरत रहे, एवं वर्तमान में भी कटिबद्धता के साथ खड़े होकर उनकी ओर से ऑक्सीजन निर्माण करने वाली कंसेंट्रेटर मशीनों का वितरण दोनों जिलो में किया जा रहा है।

आज बुधवार 16 जून को विधायक डॉ. परिणय फुके, भाजपा जिलाध्यक्ष केशव मानकर के हस्ते इन ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीनों का वितरण अर्जुनी मोरगाँव तहसील से प्रारंभ किया जाएगा। गोंदिया जिले के मोरगाँव अर्जुनी में सुबह 10 बजे बाजार समिति में, सड़क अर्जुनी तहसील में सुबह 11.30 बजे पूर्व पालकमंत्री राजकुमार बडोले के कार्यालय में, दोपहर 12.30 बजे देवरी तहसील में भाजपा तालुका कार्यालय में, दोपहर 2.30 बजे आमगांव में, दोपहर 3.30 बजे सालेकसा तहसील के तालुका भाजपा कार्यालय में, शाम 5 बजे गोरेगांव तहसील में भाजपा कार्यालय में किया जाएगा।

Related posts