गोंदिया: 10 मिनट के अंतराल में 62 वर्षीय महिला को लगा दिया दो कोविड वेक्सीन.. स्वास्थ्य विभाग ने झाड़ा पल्ला

1,047 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया : गोंदिया में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है. यहां एक महिला को एक ही दिन में कोरोना की दो डोज दिए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।  यह घटना गोंदिया जिले के गोरेगांव तालुका के गिधाडी में एक टीकाकरण केंद्र में घटित हुई।  62 वर्षीय महिला का आरोप है कि उसे 10 मिनट के अंतराल पर दो वैक्सीन के दो डोज दिए गए। महिला के इस आरोप ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग महिला की स्थिति पर नजर रखे हुए है। महिला का नाम अनुसया केवलचंद पारधी (उम्र 62) है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है.
   गौर हो कि गोरेगांव तहसील के गिधाड़ी गांव के ग्राम पंचायत की पूर्व सदस्य अनुसया केवलचंद पारधी (उम्र 62) कोविशिल्ड इंजेक्शन की पहली डोज लेने के लिए गांव के स्कूल में टिकाकरण केंद्र गई थी। केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी ने उन्हें पहली वैक्सीन का डोज दिया और कुछ देर वहीं रहने को कहा। 10 मिनट के बाद उन्हें उसी महिला के नाम से वापस बुलाया गया और दूसरा डोज फिर दिया गया। महिला ने घर जाकर पूरा हाल बयान किया।
 महिला के बेटे को हाथ पर दो इंजेक्शन के निशान भी दिखाई दिए। इस प्रकरण के कारण गिधाड़ी में तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हुई। फिलहाल महिला की हालत स्थिर है।
 तालुका चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने पर उन्होंने आरोपों से इनकार किया और कहा कि गिधाड़ी टीकाकरण केंद्र में उस दिन 50 लोगों को टीका लगाने के लिए 50 वेक्सीन और 50 सीरिंज दिए गए थे। 50 लोगों को नाम से टीका भी लगाया गया है। इसलिए किसी को अतिरिक्त डोज देने का सवाल ही नहीं उठता। इसके अलावा, हम संबंधित महिला की जांच कर रहे हैं और कोई नुकसान नहीं हुआ है। यह देखना बाकी है कि गोंदिया जिला प्रशासन अब क्या भूमिका निभाएगा।

Related posts