गोंदिया: प्लाज्मा ग्रुप की पहल पर सांसद मेंढे के प्रयास से शुरू हुई BGW अस्पताल की प्लाज्मा थेरेपी मशीन…

427 Views

 

कोविड संक्रमित मरीज में सुधार हेतु कोविड से ठीक हुए व्यक्ति द्वारा प्लाज्मा किया जा रहा दान..

प्रतिनिधि। 05 मई
गोंदिया। जिले के बाई गंगाबाई महिला शासकीय अस्पताल में प्लाज्मा थेरेपी हेतु आयी मशीन को इस कोविड संकट काल में शुरू कराने हेतु गोंदिया शहर के प्लाज्मा पहल ग्रुप द्वारा प्रयास किया गया था। जिसपर सासंद मित्र गजेंद्र फुंडे ने सांसद सुनील मेंढे से बातचीत कर प्रशासकीय स्तर पर हुई चर्चा के बाद इस प्लाज्मा थेरेपी मशीन को शुरू कराने का प्रयास किया।

गौरतलब है कि प्लाज्मा खून का 55 प्रतिशत हिस्सा होता है। प्लाज्मा डोनेशन कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हुए व्यक्ति द्वारा दिया जा सकता है। जानकारी के अनुसार प्लाज्मा ठीक होने के 90 दिनों के भीतर तक दिया जा सकता है वही संक्रमण से 14 दिन बाद ठीक होने पर भी दान किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार प्लाज्मा डोनेशन के बाद इससे अत्यधिक कम तापमान में 12 माह तक रखा जा सकता है। कहा जाता है कि प्लाज्मा से कुछ निश्चित समय के लिए एंटीबॉडी चिपक जाती है जो दूसरी बार लड़ने के लिए तैयार रहती है।

गोंदिया में प्लाज्मा पहल ग्रुप के माध्यम से अबतक 33 सामाजिक व्यक्ति ने प्लाज्मा दान किया है तथा एंटीबॉडी टेस्ट प्रारंभ रखा गया है।

सांसद मित्र गजेंद्र फुंडे ने बताया कि कोविड संकट में संक्रमित मरीजों को बचाने प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग किया जा रहा है। गोंदिया में अनेक मरीजों के परिजनों को प्लाज्मा लेने हेतु नागपुर जैसे शहर में भागते हुए देखा जा रहा है। गोंदिया पहल प्लाज्मा की ग्रुप के माध्यम से प्लाज्मा थैरेपी मशीन को शासकीय बीजीडब्ल्यू रुग्णालय के ब्लड बैंक में शुरू किया जा रहा है। इस पहल पर उन्होंने सांसद सुनील मेंढे, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का आभार माना तथा अब गोंदिया वासियों को यही से प्लाज्मा बेग किट उपलब्ध होगी ऐसा भरोसा जताया।

Related posts