गोंदिया: न्यायालय की नई प्रस्तावित इमारत का ऑनलाइन लोकार्पण कल न्यायमूर्ति भूषण गवई के शुभहस्ते

257 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया। जिला व सत्र न्यायालय गोंदिया की नई प्रस्तावित इमारत का लोकार्पण कल 26 सितंबर को सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली के न्यायमूर्ति श्री भूषण रामकृष्ण गवई के सुभहस्ते ऑनलाइन तरीके से किया जाएगा।
    इस न्यायालय इमारत के लोकार्पण समारोह में मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति श्री दीपांकर दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, वही सम्मानीय अतिथि के तौर पर मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री रवि कृष्णकुमार देशपांडे, समारोह के अध्यक्ष के स्थान पर मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री मुरलीधर गिरटकर तथा उच्च न्यायालय मुंबई के न्यायमूर्ति श्री नितिन बोरकर प्रमुख अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
   न्यायालय इमारत का लोकार्पण कल 26 सितंबर को शाम 4.30 बजे मान्यवर अतिथियों के हस्ते किया जाएगा। ऐसी जानकारी प्रमुख जिला व सत्र न्यायाधीश, गोंदिया श्री सुहास व्यंकटराव माने एवं गोंदिया जिला वकील संघ के अध्यक्ष टेकचंद ब्रिजलाल कटरे ने दी है।

Related posts