गोंदिया: देशी बनावटी पिस्टल लेकर घूम रहे 2 व्यक्ति सहित 3 गिरफ्तार

1,541 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया: 28 मार्च को गोंदिया शहर थाना हद के मुर्री स्थित लालपहाडी क्षेत्र में बिना लाइसेंस के एक देशी बनावटी पिस्टल लेकर घूम रहे 2 आरोपित को स्थानिक अपराध शाखा पुलिस द्वारा पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा पिस्टल लेकर घूमने की खबर पुलिस को गोपनीय जानकारी के अनुसार प्राप्त हुई थी। लोकल क्राइम ब्रांच की टीम, खबर के अनुसार आरोपियों को पकड़ने की फिराक में थी। 28 मार्च को सुबह 10.30 से 11 बजे के दौरान आरोपियों द्वारा पिस्टल लेकर घूमने की खबर प्राप्त हुई। एलसीबी टीम ने मुर्री के लालपहाडी क्षेत्र से 2 व्यक्ति को देशी स्वरूप की बनावटी पिस्टल रखकर घूमते पकड़ लिया।

दोनों आरोपित के पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर उन्होंने ये पिस्टल किसी तीसरे साथी के होने की जानकारी दी। इस निशानदेही पर पुलिस ने इन तीनो आरोपियों को बिना लाइसेंस के देशी बनावटी पिस्टल रखने पर गिरफ्तार किया।

फिर्यादि मिश्रा/919 की शिकायत पर गोंदिया शहर थाने में भारतीय हथियार कानून 3, 25 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे, एसडीपीओ जगदीश पांडे के मार्गदर्शन में स्थानिक अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक बबन आव्हाड़, हवलदार मिश्रा, पुलिस नायक मेहर व एलसीबी टीम द्वारा अंजाम दिया गया। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष सपाटे गोंदिया शहर थाना द्वारा की जा रही हैं।

Related posts