गोंदिया: काटीनगर के 5 वर्षीय अनाथ ‘कुंज’ को जरूरती सामान के साथ आर्थिक मदद, डॉ. इंदिरा सपाटे ने बढ़ाये मदद के हाथ..

812 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया। तहसील के ग्राम काटी नगर में पांच साल के अनाथ रूपी बालक कुंज धुवारे को सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से कपडे, जीवनयापन के जरूरतों के सामान के साथ आर्थिक मदद पहुँचाने का कार्य नारी शक्तियों द्वारा किया गया।

बता दे कि 5 वर्षीय कुंज धुवारे हेमलता बिजेवार के पास रहता है। हेमलता का पति नहीं होने से वो खुद सब्जी बेचकर गुजारा करती है। हेमलता ने कुंज के लिए आर्थिक व जरुरत के सामान हेतु मदद की मांग पूर्व जिप सदस्य रजनी गौतम से की थी।

कुंज की मदद हेतु ये बात, बेआश्रित बच्चों की माँ के रूप में सेवा देने वाली अग्रणी सामाजिक कार्यकर्ता प्रा. सविताताई बेदरकर के संज्ञान में आयी। श्रीमती बेदरकर ने बच्चे के प्रति मार्मिकता दिखाते हुए गोंदिया पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डॉ. इंदिरा सपाटे को ये मामला संज्ञान में लाया। चूंकि डॉ. सपाटे ऐसे कार्यो में असहाय, निर्धन व जरूरतमन्दों की मदद हेतु सदैव कटिबद्धता से सेवा कार्य करते आ रही है, उन्होंने मदद की इच्छा जाहिर की। इस तरह नारी शक्तियों ने कुंज के घर जाकर सभी जरूरत की सामग्री के साथ आर्थिक मदद उसे प्रदान की गई।
इस सेवाकार्य के दौरान रजनीताई गौतम, राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ता चन्द्रकुमार (कालुभाऊ) चौहान भी उपस्थित थे।

Related posts