प्रतिनिधि। 16 सितंबर
गोंदिया। गोंदिया तालुका के टेमनी गांव में तंटामुक्त समिति के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन में हुए चुनाव में नवोदित ‘जेन-जी’ समूह के कार्यकर्ताओं ने स्थापित राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। जेन-जी के कार्यकर्ता राजेश माधोराव आंबेडारे ने भरघोस मतों से जीत दर्ज की। गांव में पहली बार जेन-जी से जुड़े युवाओं की इस तरह की जीत होने से यह चुनाव क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
चुनाव में गांव स्तर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ ही भाजपा और कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। वहीं गांव के युवाओं के नवोदित जेन-जी समूह ने भी राजेश माधोराव आंबेडारे को अपना उम्मीदवार बनाया। परिणाम सामने आने के बाद स्थापित राजनीतिक दलों के खेमों में हलचल देखी जा रही है। इस चुनाव को अगले वर्ष होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव की ‘रंगीत तालीम’ के रूप में भी देखा जा रहा है और राजनीतिक क्षेत्र में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, चुनाव का एक सकारात्मक पहलू यह भी रहा कि गांव के युवाओं को नेतृत्व का नया मंच मिला है, जिसके लिए क्षेत्र में उनका अभिनंदन किया जा रहा है।
राजेश आंबेडारे की जीत पर मोतीराम नेवारे, जितेंद्र चचाने, प्रकाश राऊत, हेमराज कटरे, लक्ष्मण नेवारे, बाबुराव आंबेडारे, विजय खोब्रागड़े, गणेश आंबेडारे, हुपचंद रिनाईत, देवानंद खोब्रागड़े, देवेंद्र रहांगडाले, टिकेश्वर चव्हाण, किसन चव्हाण, माणिक पटले, हंसाराम मलगाम, सुधाकर मारबदे, प्रमोद ठाकरे, गोविंद बिसेन, दीपक रहांगडाले, नरेश परिहार, जयदेव डोंगरे, राहुल मेश्राम, विनोद मेश्राम, उमाशंकर उपरीकर, योगेश गायधने, लेकराम दमाहे, अशोक दमाहे, गिरधारी सराटे, योगेश सराटे, कौशल वाघाडे, भाग्रता गायधने, ममिता आंबेडारे, कांता कुंभरे, दीपमाला पटले, खुरणबाई चव्हाण, देवलाबाई गायधने, दुर्गा राऊत, मंथुरा नेवारे और कांताबाई भालाधरे सहित अन्य लोगों ने विजयी युवक का अभिनंदन किया।
