गोंदिया से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ियों का जत्था रवाना,गूंजे “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष

113 Views

 

गोंदिया। श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का परिचय देते हुए गोंदिया से श्रद्धालु कांवड़ियों का एक जत्था देवघर स्थित पवित्र बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ को पवित्र जल अर्पित कर समस्त गोंदियावासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना करेंगे।

रवाना होने से पूर्व कांवड़ियों ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर यात्रा का शुभारंभ किया। पूरे वातावरण में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे भक्तिमय माहौल बन गया।

बाबा धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं में महेंद्र (मंटू) पुरोहित, संतोष बंसल, अभिजीत सोनी, मनीष शर्मा, सत्यम पुरोहित, श्लोक पुरोहित, शैलेश असाटी, लक्ष्य शर्मा, विशेष पुरोहित, जय शर्मा, रचित पुरोहित, कलश असाटी तथा मानस तिवारी सहित अन्य शिवभक्त शामिल हैं।

श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान भगवान शिव से सभी गोंदियावासियों के मंगल, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हुए “नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ अपनी पवित्र यात्रा प्रारंभ की।

Related posts