88 Views
गोंदिया। सरकारी समर्थन मूल्य खरीद योजना के तहत रबी विपणन सत्र 2025-26 में धान/मक्का की खरीद के लिए किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मई, 2026 तक बढ़ा दी गई थी, लेकिन उक्त अवधि के दौरान धान/मक्का की खरीद के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण पर्याप्त नहीं होने के कारण, सरकार ने अंतिम तिथि को 31 मई, 2026 तक बढ़ा दिया है।
गोंदिया जिलाधिकारी ने जिले के धान/मक्का उत्पादक किसानों से अपील की हैं कि वे अपने धान/मक्का को बेचने के लिए निकटतम सरकारी सहायता प्राप्त धान खरीद केंद्र पर जाएं और 31 मई, 2026 तक अपना नाम ऑनलाइन पंजीकृत कराएं ताकि वे सरकार की धान खरीद योजना का लाभ उठा सकें।
