भंडारा-गोंदिया विप चुनाव: महायुति में सीट को पाने भाजपा-एनसीपी में रस्सिखेंच..

25 Views

भाजपा मांग रही पुराने, कर्मठ, बेदाग और लोकल कार्यकर्ता की उम्मीदवारी

एनसीपी मांग रही इस सीट से अनुभवी राजनीतिज्ञ राजेन्द्र जैन

जावेद खान।
गोंदिया। जैसे-जैसे विधान परिषद चुनाव प्रकिया की तारीख़ नजदीक आते जा रही है, वैसे वैसे भंडारा-गोंदिया सीट में राजनीतिक अखाड़ा रोमांचक होता जा रहा है। एक तरफ कांग्रेस इस सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने की ठान कर जीत हम दर्ज करेंगे कह रही है। वही महायुति में सर्वाधिक बहुमत रखने वाली भाजपा- राष्ट्रवादी कांग्रेस में सीट पाने के लिए रस्सिखेंच स्पर्धा चल रही है।
18 जून को होने जा रहा भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव एक दशक बाद होने जा रहा है। इसके पूर्व ये चुनाव 2016 में हुआ था, जिसमे भाजपा ने नागपुर निवासी डॉ. परिणय फुके को उम्मीदवारी देकर जीत का सेहरा उनके सिर बांधा था। उस चुनाव में तत्कालीन राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक राजेन्द्र जैन की हार हुई थी। इस सीट पर फुके का कार्यकाल वर्ष 2022 में समाप्त हो गया है और फुके दूसरे कोटे से वर्तमान में विधायक है।
अब चार साल बाद चुनाव होने जा रहा है तो कार्यकर्ताओं में इस चुनाव को लेकर अलग ही दिलचस्पी देखी जा रही है। इस दौर में सोशल मीडिया फुल एक्टिव मोड में है। इसी का सहारा लेकर चुनाव में राजनीतिक भूचाल आ गया है। भाजपा कार्यकर्ता इस चुनाव में आयतित और बाहरी नेता को छोड़कर पुराने, कर्मठ, बेदाग व्यक्तिमत्व को दावेदारी देने की मांग कर रहे है तो, राष्ट्रवादी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रफुल्ल पटेल के बाद दोनों जिलो में पार्टी की धुरा संभालने वाले भरोसेमंद साथी के रूप में पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन की मांग कर रही है। महायुति में दोनों दलों के उम्मीदवारों की मांग उठने पर पूरा जिला राजनीतिक ड्रामा रोमांचित होकर देख रहा है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनावों में पक्ष ने युति धर्म को निभाकर भाजपा को पूर्ण सहयोग प्रदान किया। अब जब इस सीट से एनसीपी अपनी दावेदारी मांग रही है तो भाजपा ने कदम पीछे लेकर युति धर्म का पालन करना चाहिये।
युति में चल रही रस्सिखेंच के चलते कांग्रेस भी अब इस चुनाव में अपना उम्मीदवार देने का मूड बना कर जीत दर्ज करने का हौसला बुलंद कर रही है। कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा पता नही, पर एनसीपी से राजेंद्र जैन फ्रंट पर, बीडीसीसी के अध्यक्ष सुनील फुंडे दूसरे क्रमांक पर उम्मीदवारी के दावेदार है। वही भाजपा से पूर्व सांसद सुनील मेंढे, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश बालबुद्धे, विजय शिवनकर का नाम सामने आ रहा है।
राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि नामांकन के पूर्व ही महायुति दलों के नेताओं की बैठक लेकर इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। अगर ऐसा नही होता है तो, चुनाव में अलग रंग आ सकता है और ये किस करवट बैठेगा किसी को पता नही।

Related posts